अब तक एक लाख से अधिक लोगों तक पहुंचाया राशन

जगत चर्चा संवाददाता
मेरठ। अपर जिला अधिकारी के कंट्रोल रूम की घंटी लोग मदद के लिए खूब बजा रहे हैं। एक शिकायत पर ही लोगों तक प्रशसन खाना व राशन पहुंचा रही है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार तक 1390 लोगों की शिकायतें आईं है। जिनका प्रशासन ने सेवाएं पहुंचाईं है और फीडबैक भी लिया है। बताया कि अभी तक एक लाख से अधिक लोगों को सेवाएं पहुंचायी जा चुकी है।
जनपद में स्थापित इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम के प्रभारी व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुभाष चंद्र प्रजापति ने बताया कि 25 मार्च से स्थापित कंट्रोल रूम में शुक्रवार तक कुल 1390 मदद के लिए कॉल आए। जिसका प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए मदद पहुंचाई। उन्होंने बताया कि अभी तक 103000 लोगों को कच्चा राशन या पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया गया है। कहा कि कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित है तथा यहां 3 शिफ्ट में अधिकारी व कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि 1390 कॉलों में 994 राशन व भोजन के लिए, 140 चिकित्सीय मदद के लिए, 43 पुलिस मदद के लिए व 213 अन्य विविध विषयों पर कॉल आते हैं। जिसका प्रशासन के द्वारा तुरंत समस्‍या दूर की जाती है। उन्होंने कहा कि जनपद मेरठ का कोई भी आमजन राशन, पका हुआ भोजन, चिकित्सीय मदद, पुलिस मदद या अन्य किसी भी प्रकार की मदद के लिए कंट्रोल रूम में किसी भी समय कॉल कर सकते हैं। 


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form